फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Keshvpur havoc in the village of rogues

केशवपुर गांव में बदमाशों का कहर

Tue, 17 Feb 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 17 Feb 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Keshvpur havoc in the village of rogues
चायल। सशस्त्र बदमाशों ने रविवार की रात केशवपुर गांव के एक घर में जमकर लूटपाट की। गृहस्वामिनी को दबोचकर बदमाशों ने उससे कमरे और संदूक की चाभी छीन लिया। चीखने चिल्लाने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। गहने, नगदी आदि लूटकर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। इस घटना से गांव में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के  केशवपुर गांव निवासी मदन लाल सोनकर बागवान है। साथ ही वह सब्जी के थोक विक्र्रेता भी हैं। रविवार की रात वह इलाहाबाद गए थे। घर में पत्नी जलासा देवी, उसके दो बच्चे और भतीजा विजय कुमार ही थे। देर रात घर के पीेछे दीवार में सेंध काटकर करीब दर्जनभर सशस्त्र बदमाश घुस गए। इन बदमाशों ने घर में घुसते ही गृहस्वामिनी जलसा देवी को असलहे की नोंक पर बंधक बनाकर कमरे और संदूक की चाभी छीन ली।
विज्ञापन


 इसके बाद घर से 20 हजार रुपये, गहने आदि अन्य कीमती सामान लूट लिया। महिला के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे पीटकर घायल भी कर दिया। उधर, घर में खटपट की आवाज होने पर उसका भतीजा जाग गया। भतीजे विजय के शोर मचाने पर गांववाले दौड़े। ग्रामीणों को आता देख बदमाश फायरिंग करते हुए दरवाजा खोलकर भाग निकले। उधर, मौके पर पहुंचे ग्रामीण को जैसे ही लूटपाट की सूचना मिली, लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल घटना की जानकारी पुरामुफ्ती पुलिस को दी गई। गांव आई पुलिस ने जांच की। साथ ही बदमाशों की धरपकड़ का भी प्रयास किया गया, लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, गांव में हुई लूट की घटना से पूरे गांव में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed