फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

सामूहिक नकल में तीन केंद्र डिबार

Wed, 24 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
यूपी बोर्ड की परीक्षा में कौशाम्बी में धड़ल्ले से नकल हो रही है। बुधवार
विज्ञापन
को इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र और भौतिक विज्ञान के पर्चे में ज्यादातर परीक्षा केंद्रों में जमकर नकल हुई। इस दौरान सामूहिक नकल होती मिलने पर डीआईओएस ने तीन परीक्षा  केंद्रों को डिबार करने की संस्तुति करते हुए डीएम को रिपोर्ट भेज दी है। वहीं दूसरी पाली में नकल करने पर एसडीएम सिराथू ने ज्योतिबाराव फूल इंटरकालेज जहानपुर परीक्षा केंद्र के दो परीक्षार्थियों को रस्टीकेट किया।

बताया जाता है कि बुधवार को भी दोनों पालियों की परीक्षा में नकल माफिया ने लगभग सभी केंद्रों पर जमकर नकल कराई। कई केंद्रों पर सामूहिक नकल हुई। पहली पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र की परीक्षा थी। इस दौरान परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने निकले डीआईओएस राकेश कुमार श्रीवास्तव ने मां भगवती उच्चतर माध्यमिक स्कूल म्योहर में सामूहिक नकल होती पकड़ी। इसी तरह से दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। इस दौरान डीआईओएस ने धनपति देवी उच्चतर माध्यमिक स्कूल थुलगुला और केएस उच्चतर माध्यमिक स्कूल कानेमई में सामूहिक नकल होते देखा।

तीनों परीक्षा केंद्रों में सामूहिक नकल होने पर परीक्षा निरस्त करते हुए डीआईओएस ने इन परीक्षा केंद्रों को डिबार करने की संस्तुति कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान एसडीएम सिराथू लालजी मिश्र ने भी ज्योतिबा राव फूल इंटर कालेज जहानपुर में भौतिक विज्ञान की परीक्षा दे रहे दो छात्रों को नकल करते पकड़ा। एसडीएम ने दोनों परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का मिलान किया, तो दोनों की कॉपियां में लिखा गया उत्तर हू-ब-हू मिला। इस पर उन्होंने इन दोनों छात्रों को रस्टीकेट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed