{"_id":"7e82ddad2e560ac8aece805e5b5682c2","slug":"kaushambi-man-beheads-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में युवक का सिर कलम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कौशाम्बी में युवक का सिर कलम
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के चलौली गांव निवासी रामभरोसे उर्फ बुद्दन (30) का सोमवार रात गांव से कुछ दूर सिर कलम कर दिया गया। हत्यारे उसका सिर साथ ले गए। साथ ही हाथ में गोदा गया नाम भी चाकू से खुरच दिया। जेब में मिले मोबाइल, शाल और शर्ट से युवक की पत्नी सुग्गी ने उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस हत्या की कोई वजह नहीं खोज सकी है। पुलिस ने गांव के चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के चलौली गांव से मेडुआपर गांव की ओर जाने के लिए कच्ची सड़क है। इसी सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक की रक्तरंजित सिरकटी लाश देखी। मृतक के हाथ-पैर की नसें भी काटी गई थीं। सूचना पर सीओ चायल आलोक कुमार और इलाकाई पुलिस भी पहुंची। सुग्गी देवी ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता था, जो सात दिनों से घर नहीं आया था। उधर, शिनाख्त होने के बाद भी दिनभर पुलिस मारे गए युवक के गायब सिर की खोज में जुटी रही। खेत और आसपास के कुओं को खंगालने के बाद भी सिर बरामद नहीं हो सका है।
सीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक शराब पीने का आदी था। साथ ही छोटी-मोटी चोरी की वारदातें करता रहता था। गांव के दो स्कूलों में हुई चोरी के बाद से पुलिस उसकी तलाश भी कर रही थी, तभी से वह घर से फरार था। पर, उसकी हत्या किसने और क्यों की? इसका पता तफ्तीश और परिजनों से पूछताछ के बाद ही सामने आएगा।