फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   karari case

करारी में युवती से दुराचार

Thu, 06 Jul 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 06 Jul 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
karari case
क्राइम
करारी इलाके में रविवार शाम दरिंदे ने युवती की इज्जत लूट ली। शाम को युवती खेत की ओर गई थी। बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। दूसरे दिन पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची। मगर उसकी एक नहीं सुनी गई। अफसरों के हस्तक्षेप पर बुधवार को करारी थाने की पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


करारी इलाके के एक गांव की युवती रविवार शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि केले की बाग के समीप पहले से घात लगाकर बैठा गांव का एक युवक अकेली देख उसे दबोच कर केले के खेत में उठा ले गया। आबरू बचाने के लिए जब तक वह शोर मचाती युवक ने मुंह में कपड़ा ठूसकर इज्जत लूट  ली। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन


दरिंदे के चंगुल से छूटी युवती बदहवास हालत में घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद दो दिन तक पुलिस कार्रवाई से कतराती रही। पीड़िता ने मंगलवार को मामले की शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को करारी पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed