{"_id":"5999ea4d4f1c1ba4238b48b9","slug":"jila-panchayat-members-in-kaushambi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य के गोदाम से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला पंचायत सदस्य के गोदाम से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल के पुरखास में स्थित जिला पंचायत सदस्य के डीजे बैंड के गोदाम से चोर शनिवार रात लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। शटर तोड़कर चोरों ने घटना अंजाम दी है। चोरी की तहरीर मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
भखंदा की कल्पना देवी जिला पंचायत सदस्य हैं। उनका डीजे बैंड का गोदाम पुरखास में स्थित है। डीजे का कारोबार उनका पति अशोक कुमार संभालता है। शनिवार की रात गोदाम का शटर तोड़कर चोर 11 साउंड, दो मशीन व दो मिक्सर उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर कल्पना देवी के परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर आई पुलिस ने जांच की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा सकी। कल्पना देवी के परिजनों का कहना है कि चोर करीब तीन लाख रुपये कीमत का सामान उठा ले गए हैं। चोरी की तहरीर अशोक कुमार ने सरायअकिल थाने की पुलिस को दी है।