{"_id":"5839daf44f1c1b242413e2f1","slug":"jcb-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी की टक्कर से गिरा विद्युत पोल, मजदूर की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेसीबी की टक्कर से गिरा विद्युत पोल, मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी के सोधिया गांव में बृहस्पतिवार की रात जेसीबी की टक्कर लगने से बिजली खंभा टूटकर मजदूर के ऊपर गिर पड़ा। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देख गांव के लोग पुलिस को जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जेसीबी को कब्जे में ले लिया है। मजदूर की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
करारी थाना क्षेत्र के बरई बधवां गांव का रहने वाला सम्मारे (24) पुत्र श्याम लाल मजदूर था। कौशाम्बी के सोधिया गांव के सामने नहर की पटरी पर सड़क का निर्माण हो रहा है। जिसमें वह मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की शाम जेसीबी से सड़क पटरी पर मिट्टी डाली जा रही थी। मिट्टी खुदाई के दौरान अचानक जेसीबी बिजली के खंभे से टकरा गया । इससे खंभा टूट कर सड़क पटरी पर खडे़ सम्मारे के ऊपर जा गिरा। हादसे में सम्मारे की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा देख गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेते हुए मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कौशाम्बी इंस्पेक्टर संगम लाल मिश्र ने बताया कि पिता की तहरीर पर आकस्मिक घटना का मामला दर्ज कर लिया है।