फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Innocent's death by auto-reversal, mother serious

ऑटो पलटने से मासूम की मौत, मां गंभीर

Sun, 28 Jan 2018 12:38 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sun, 28 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
पूरामुफ्ती के कोइलहा गांव के पास जीटी रोड पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि विक्रम सवार मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


महगांव निवासी अशोक केसरवानी की पत्नी विनीता शुक्रवार की दोपहर अपने चार माह के बीमार बेटे विशाल को लेकर इलाज कराने इलाहाबाद गई थी। शुक्रवार की दोपहर वह ऑटो से घर वापस लौट रही थी। बताया जा रहा है कि रास्ते में कोइलहा गांव के समीप जीटी रोड पर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में मां-बेटा घायल हो गए। दुर्घटना देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। लोगों ने इमरजेंसी वाहन की मदद से मां-बेटे को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मासूम की सांसें थम गईं। मासूम के मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed