{"_id":"59ff71944f1c1bd8538bb2bc","slug":"hospital-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी युवकों ने अस्पताल में की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशेड़ी युवकों ने अस्पताल में की तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 06 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी के तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार शाम नशे में धुत युवकों ने तोड़फोड़ की। नर्स ने इलाज करने से इंकार कर दिया था। हंगामा देख आस-पास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों की भीड़ देख आरोपी युवक भाग निकले। पीड़ित नर्स से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
पिपरी थाना क्षेत्र के गेरिया खालसा गांव की संजना देवी पुत्री प्यारे लाल तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स है। बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे बाइक सवार दो युवक शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे। और जख्म में पट्टी करने को कहना। इस पर उसने इंकार कर दिया। इसके बाद नशे में धुत युवकों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर नर्स और अन्य स्टाफ के साथ उपद्रवी मारपीट पर आमादा हो गए। हंगामा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को इकट्ठा होते देख नशेड़ी युवक मौके से भाग निकले। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पीड़ित नर्स से तहरीर लेकर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।