फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hanged, hanged, found dead

फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, दरवाजा तोड़ निकाला गया शव

Fri, 17 Aug 2018 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी Updated Fri, 17 Aug 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
Hanged, hanged, found dead
demo pic - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय कोतवाली के गोराजू गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का शव घर के अंदर कमरे में धन्नी से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। गोराजू गांव निवासी दिनेश पाल की शादी छह साल पहले कनैली गांव के रामसूरत पाल की बेटी अनीता (35) के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद अनीता के बच्चा पैदा हुआ लेकिन वह बच नहीं सका। इसके बाद से अनीता के संतान नहीं हुई। गुरुवार की सुबह अनीता का शव फांसी पर लटका मिला। शव छत में लगी धन्नी से रस्सी के सहारे लटक रहा था। घटना की जानकारी पर मायके  से पिता रामसूरत व भाई प्रदोष आए। वह लोग दहेज हत्या का आरोप तो लगा रहे हैं लेकिन शाम तक तहरीर पुलिस को नहीं दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर स्वामीनाथ का कहना है मामला खुदकुशी का लग रहा है। मायके वालों ने तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा। अनीता का शव भले ही दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया हो, लेकिन कमरे से लगा आंगन हत्या की तरफ भी इशारा कर रहा है। कच्चा घर होने के साथ ही आंगन में छत नहीं है और जिस कमरे में शव मिला उसमें आंगन की तरफ दीवार नहीं बनी है। अनीता का पति किसानी करता है। ससुराल वालों का कहना है संतान नहीं होने से अनीता दुखी रहती थी। जबकि पुलिस को मृतका के परिजनों ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाने की सूचना दी। हालांकि अभी तक मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed