{"_id":"5b75e7b042c79241354bb44c","slug":"hanged-hanged-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, दरवाजा तोड़ निकाला गया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, दरवाजा तोड़ निकाला गया शव
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोतवाली के गोराजू गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का शव घर के अंदर कमरे में धन्नी से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। गोराजू गांव निवासी दिनेश पाल की शादी छह साल पहले कनैली गांव के रामसूरत पाल की बेटी अनीता (35) के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद अनीता के बच्चा पैदा हुआ लेकिन वह बच नहीं सका। इसके बाद से अनीता के संतान नहीं हुई। गुरुवार की सुबह अनीता का शव फांसी पर लटका मिला। शव छत में लगी धन्नी से रस्सी के सहारे लटक रहा था। घटना की जानकारी पर मायके से पिता रामसूरत व भाई प्रदोष आए। वह लोग दहेज हत्या का आरोप तो लगा रहे हैं लेकिन शाम तक तहरीर पुलिस को नहीं दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर स्वामीनाथ का कहना है मामला खुदकुशी का लग रहा है। मायके वालों ने तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पश्चिमशरीरा। अनीता का शव भले ही दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया हो, लेकिन कमरे से लगा आंगन हत्या की तरफ भी इशारा कर रहा है। कच्चा घर होने के साथ ही आंगन में छत नहीं है और जिस कमरे में शव मिला उसमें आंगन की तरफ दीवार नहीं बनी है। अनीता का पति किसानी करता है। ससुराल वालों का कहना है संतान नहीं होने से अनीता दुखी रहती थी। जबकि पुलिस को मृतका के परिजनों ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाने की सूचना दी। हालांकि अभी तक मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।