फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   gangraip in saini

सैनी में युवती से सामूहिक दुराचार

Thu, 10 Nov 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 10 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
gangraip in saini
crime
सैनी इलाके में रविवार को दरिंदों ने युवती के साथ सामूहिक दुराचार किया। हवस मिटाने के बाद दरिंदे कहीं भी शिकायत पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घर लौटे परिजनों को युवती ने आपबीती बताई तो वह भी कुछ नहीं बोल सके। दूसरे दिन पीड़िता शिकायत लेकर सैनी कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। बुधवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


   सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती रविवार की शाम घर पर अकेली थी। इसी दौरान करारी इलाके के  तीन युवक उसके घर पहुंचे। बताया कि युवकों का काफी दिनों से उसके घर आना-जाना था। घर में अकेली देख दरिंदे उसे दबोच कर कमरे में उठा ले गए। इसके बाद उसके साथ हैवानियत की। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। देर शाम घर लौटे परिजनों को युवती ने आपबीती बताई, पर वह भी खामोश रहे।
विज्ञापन


परिजनों की इस चुप्पी से घबराई युवती दूसरे दिन फरियाद लेकर सैनी कोतवाली पहुंची। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद पुलिस ने डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस की अनदेखी और दरिंदों की धमकी से सहमी पीड़िता बुधवार को मंझनपुर पहुंची। युवती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी वीके मिश्र ने सैनी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी को भगा ले गया मनचला युवक
पिपरी इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी को पड़ोस का रहने वाला मनचला युवक प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया। सोमवार की शाम किशोरी घर से खेत जाने के लिए निकली थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि किशोरी पड़ोसी युवक के साथ चली गई है। मंगलवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


किशोरी से दुराचार की कोशिश
सैनी इलाके में बुधवार की सुबह पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास किया। सुबह किशोरी खेत की ओर गई थी। शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। दोपहर पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed