फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Found on the body of the old railway track

रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव

Fri, 09 Jan 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 09 Jan 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
सिराथू (ब्यूरो)। सैनी क्षेत्र के सयारा रेलवे क्रासिंग पर बृहस्पतिवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिला। लाश देखकर गांववालों में हड़कंप मच गया। सूचना पर आई पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घरवालों के मुताबिक मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। इसी से यह हादसा हुआ है। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के सयारा गांव के लोग बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे खेत की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की क्षत-विक्षत लाश मिली। शव देखकर गांववालों के होश उड़ गए। चीख-पुकार पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी आई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। करीब घंटेभर बाद पता चला कि मृतक केसरिया गांव निवासी राम बालक (48) पुत्र राम स्वरूप है।
विज्ञापन


सूचना पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि राम बालक बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे घर से खेत की ओर जाने को निकला था। घरवालों के मुताबिक उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। संभवत: इसी दिमागी हालत के कारण वह घूमते-घूमते सयारा आ गया होगा, जहां किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसके चीथड़े उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed