{"_id":"588cec564f1c1bfd34cf3a9b","slug":"fire-gumti","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमटी में लगी आग, गैस सिलेंडर फटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुमटी में लगी आग, गैस सिलेंडर फटा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली के पहाड़पुर गांव के समीप रखी एक गुमटी में शुक्रवार की रात संदिग्ध दशा में आग लग गई। इससे बगल में रखी गुमटी भी आग की चपेट में आ गई। आग से गुमटी में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। धमाके की आवाज सुनते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते दोनों गुमटियों में रखा हजारों का सामान जल कर राख हो गया। आगजनी से दुकानदारों का हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
सैनी कोतवाली के पहाड़पुर गांव निवासी कृपाशंकर पुत्र नोखे लाल और अजमत पुत्र इकबाल अहमद ने गांव के तिराहे पर रोजी-रोटी के लिए गुमटी खोल रखी थी। शुक्रवार शाम वह दुकान बंद करके घर चले गए। रात अचानक लपटों के साथ धमाके की आवाज सुन ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के साथ दुकानदार भी घटनास्थल की ओर दौड़े। गांव के लोग जब तक आग बुझाने का प्रयास करते दोनों गुमटियां धू-धूकर जलने लगी थी। घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। आगजनी से दुकानदारों को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस अराजकतत्वों की तलाश शुरू कर दी है।