फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fire brigade in Goddess Temple, serious

देवी मंदिर में आग का गोला बनी विवाहिता, गंभीर

Fri, 29 Dec 2017 12:18 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Fri, 29 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा के झारखंडी देवी मंदिर में बृहस्पतिवार सुबह विवाहिता आग का गोला बन गई। चीख पुकार सुन मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। आनन-फानन मौजूद लोग घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा गांव की मीना देवी पत्नी भैयन बृहस्पतिवार की सुबह स्थानीय झारखंडी माता के मंदिर में पूजा अर्चन के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि कुंड के समीप जल रहे दीपक के पास बैठ कर वह पूजा अर्चन कर रही थी। इस दौरान जल रहे दीपक की लौ से साड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते धूं-धूं कर महिला जलने लगी।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में आग का गोला बनी विवाहिता को देख अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने आनन-फानन विवाहिता को आग से बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। झुलसी विवाहिता की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया है। घटना के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed