{"_id":"57279e5c4f1c1bc17b5cdb06","slug":"fire-attack-home-loss-ruppese","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में जली लाखों रुपये की गृहस्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग में जली लाखों रुपये की गृहस्थी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 03 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार की दोपहर लगी आग से मंझनपुर चक नगर द्वितीय मोहल्ले में एक व्यक्ति का घर जल गया। गृहस्थी का सारा सामान लपटों की भेंट चढ़ गया। घर से उठती लपटें देख दौड़े आस-पास के लोग करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। भुक्तभोगी के मुताबिक आग से उसे करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लोगों का कयास है कि आग बिजली की शार्ट सर्किट से लगी है। आगजनी के बाद से भुक्तभोगी परिवार खुले आसमान के नीचे गुजारा करने का विवश है।
मंझनपुर थाना क्षेत्र के कैनी गांव का रहने वाला बच्ची लाल पुत्र दिरपाल करीब 20 साल से मंझनपुर के चक नगर मोहल्ले में आशियाना बनाकर रहता था। सोमवार को दिन में करीब 11.30 बजे अचानक उसके घर में आग लग गई। आग की तपिश से घर के भीतर मौजूद लोग जान बचाकर बाहर भागे। मकान से लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों को घर में आग लगने की जानकारी हुई। चीखते-चिल्लाते लोग मौके पर पहुंचे।
हालांकि जब तक आग बुझती कपड़े, बिस्तर, बर्तन, अनाज, 7 हजार रुपये और घर में रखा अन्य सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़िता के मुताबिक घर में आग लगने से उसे कम से कम एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मकान में आग कैसे लगी? यह भुक्तभोगी भी नहीं बता पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगी है। क्योंकि रविवार को पड़ोसी प्रताप के घर पर भी बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगी थी। आगजनी की घटना के बाद से भुक्तभोगी परिवार खुले आसमान के नीचे दिन-रात गुजारने का मजबूर है।