फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Failure to commit adultery annoys marital fiance

दुराचार में नाकाम दरिंदाें ने विवाहिता को पीटा

Fri, 29 Dec 2017 12:18 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Fri, 29 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
पूरामुफ्ती इलाके में बुधवार शाम दुराचार में नाकाम दरिंदों ने विवाहिता को बेरहमी से पीट दिया। आरोपी युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता बुधवार शाम घर में अकेली थी। परिवार के लोग खेत में काम करने के लिए गए थे। बताया कि घर में अकेली देख मोहल्ले के दो युवक बहाने से घर के भीतर दाखिल हुए। जब तक वह कुछ समझ पाती युवकों ने दबोच कर दुराचार का प्रयास करने लगे। आबरू बचाते हुए विवाहिता चीख पड़ी। दरिंदगी का विरोध करने पर दुराचार में नाकाम युवक विवाहिता को बेरहमी से पीट दिया। पिटाई करने के बाद आरोपी कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


देर शाम घर लौटे परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता थाने पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल भास्कर मिश्र ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट के दौरान छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से तहकीकात कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed