फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   failed in rape then beated to lady

दुराचार में नाकाम युवक ने पड़ोसन को धुना

Fri, 30 Jun 2017 12:49 AM IST
kaushambi
kaushambi Updated Fri, 30 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
failed in rape then beated to lady
gangrape
मंझनपुर। पूरामुफ्ती इलाके में बुधवार की दोपहर युवक ने पड़ोसन के साथ दुराचार का प्रयास किया। विवाहिता के विरोध करने पर दुराचार में नाकाम युवक पिटाई करते हुए भाग निकला। देर शाम पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


   पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता बुधवार की दोपहर घर में अकेली थी। बताया कि दोपहर परिवार के लोग खेत की ओर गए थे। घर में वह अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचा। अकेली देख दबोच कर उसे कमरे में उठा ले गया। इसके बाद मुंह दबाते हुए दुराचार का प्रयास करने लगा। युवक का दुस्साहस देख विवाहिता ने विरोध किया। इस पर दुराचार में नाकाम युवक उसे बेरहमी से पीट दिया। पड़ोसन को पीटने के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर लौटे परिजनों को विवाहिता ने आपबीती बताई तो वह सन्न रह गए।
विज्ञापन


देर शाम पति के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि पुरानी रंजिश में विवाहिता के साथ मारपीट हुई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed