{"_id":"57780d964f1c1bd04979b83f","slug":"eid-ul-fitra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद में उतरा करंट, 24 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मस्जिद में उतरा करंट, 24 घायल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
करारी के चमनगंज वार्ड में शनिवार सुबह नमाज के वक्त मस्जिद के टीनशेड में करंट उतरने से दो लोग बेहोश होकर गिर पड़े। इससे वहां भगदड़ मच गई, जिसमें 24 लोग जख्मी हो गए। घटना से लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है। चमनगंज स्थित मस्जिद में आगे की ओर टीनशेड लगा है। उधर से गुजरा बिजली का तार काफी ढीला है।
आशंका है कि रात में तार टीनशेड में चिपक गया। मस्जिद में वार्ड के लोग नमाज अदा करने जाते हैं। भोर में करीब चार बजे वार्ड के रहने वाले चौधरी रियाज हुसैन और हैदर जामिन पहले पहुंचे। टीनशेड के नीचे वजु करने के लिए नल लगा है। दोनों वजु करने के लिए नल के पास गए। इस दौरान तमाम और लोग इकट्ठा हो गए। चौधरी रियाज और हैदर जामिन ने जैसे ही वजु करने के बाद उठने के लिए टीनशेड का एंगल पकड़ा करंट का झटका लगते ही गिर पड़े।
दोनों को गिरता देख लोगों में भगदड़ मच गई। इसमें मदलिची रिजवी, सनवीरुल हैदर, मुख्तार हुसैन समेत करीब दो दर्जन लोग जख्मी हो गए। घटना से लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि मस्जिद के बगल से गुजरे बिजली के ढीले तार को कसने के लिए कई बार विभागीय अफसरों से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।