फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Demolition at the grocery store

किराने की दुकान में तोड़फोड़

Sun, 04 Jan 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 04 Jan 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Demolition at the grocery store
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी बाजार में शुक्रवार को पैसे के लेन-देन में दुकानदार का गांव के ही कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान दोनों पक्ष भिड़ गए। इनके बीच मारपीट भी हुई। आरोप है कि हाथापाई के बाद युवकों ने दुकान में हमला करके तोड़फोड़ की। हमलावरों ने दुकान में रखा सामान बाहर फेंक दिया। दरवाजे तोड़ डाले। हंगामे से मौके पर अफरातफरी मच गई। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए सोनी कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। एसओ सैनी ने बताया कि मामूली बात पर झगड़ा हुआ है। दोनों ओर से मिली तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


सैनी बाजार निवासी कृष्ण कुमार पुत्र श्याम लाल की कस्बे में ही किराने की दुकान है। उसने बताया कि शुक्रवार की शाम कस्बे के ही कुछ युवक उसकी दुकान पर सामान की खरीददारी करने के लिए आए थे। सामान खरीदने के बाद युवक कम पैसे दे रहे थे। इसे लेकर दुकानदार की युवकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान युवकों ने दुकान में हंगामा करना शुरू कर दिया। इनके बीच हाथापाई हुई। मारपीट के साथ ही दबंगों ने दुकान में हमला कर दिया। आरोप है कि दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन


सामान बाहर फेंक दिया गया। दुकान के दरवाजे भी हमलावर ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर डाले। उधर, दुकान में हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ से कस्बे में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों को जुटते देख हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले। उधर, मारपीट थमने के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सैनी कोतवाली को पुलिस को तहरीर दी।  मामले में कोतवाली प्रभारी श्री प्रकाश यादव ने बताया कि मामूली विवाद पर दो पक्ष के लोगों में हाथापाई हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की तफ्तीश की जा रही है। उधर, घटना को लेकर गांव में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed