फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Death by burning laws married

ससुराल में जलने से विवाहिता की मौत

Sun, 15 Mar 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sun, 15 Mar 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Death by burning laws married
नेवादा। अबूझ हालात में शनिवार की रात रक्सराई गांव की एक विवाहिता की घर के भीतर जलने से मौत हो गई। युवती की दो साल पहले ही गांव के एक युवक से शादी हुई थी। चर्चा है कि घरेलू कलह से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के रक्सराई गांव की रहने वाली रेनू देवी (22) पुत्री उमेश कुमार की शादी दो साल पहले गांव के ही नवनीत कुमार से हुई थी। उसके ससुर भैयन दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। तीन दिन पहले पति नवनीत भी नौकरी के सिलसिले में पिता के पास दिल्ली गया। घर में रेनू अपनी सास के साथ थी। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह आग का गोला बन गई। घर से उठती लपटें और विवाहिता की चीखें सुनकर गांववालों के साथ मायके के लोग भी दौड़े। लोगों ने रेनू को जलते देखा, तो उनके होश उड़ गए। वहीं पशुशाला की ओर गई उसकी सास भी रोते-बिलखते आई। ग्रामीणों ने प्रयास करके किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक लोग आग बुझाते।
विज्ञापन


विवाहिता करीब 90 फीसदी झुलस चुकी थी। पिता और मायके के अन्य सदस्य उसे लेकर इलाहाबाद गए। विवाहिता को वहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव में चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया है। वहीं विवाहिता के इस तरह से अचानक जलने की कोई वजह उसकी सास भी नहीं बता पा रही है। वहीं मायकेवालों ने भी खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह का कोई आरोप लगाते हुए कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed