फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dancing on DJ, firing, firing

डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, फायरिंग

Sun, 10 Dec 2017 12:30 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sun, 10 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
 डीजे पर डांस को लेकर बारातियों ने कस्बे के सगे भाइयों को पीट दिया। भीड़ इकट्ठी होने पर सभी भागकर सदर ब्लॉक प्रमुख के घर में घुस गए। आरोप है कि प्रमुख ने फायरिंग कर दी। माहौल बिगड़ता कि इससे पहले पुलिस पहुंच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


करारी के किंगनगर मोहल्ला निवासी मोतीलाल यादव के बेटी की शुक्रवार रात मंझनपुर के कोर्रों गांव से बारात आई थी। रात तकरीबन 11 बजे डीजे की धुन पर डांस करते हुए बराती द्वारपूजा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले का प्रदीप चौधरी शौच के लिए जा रहा था। नशे में धुत बारातियों ने उसे रोककर डांस के लिए बाध्य किया। इंकार करने पर बारातियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। भाई को पिटते देख संदीप भी मौके पर पहुंच गया। बारातियों ने उसे भी पीट दिया।
विज्ञापन


चीखपुकार सुन मोहल्ले वाले टूट पड़े। भीड़ बढ़ती देख आरोपी बाराती भागकर सदर ब्लॉक प्रमुख हरीमोहन यादव के घर में घुस गए। मोहल्ले वाले यहां भी पहुंच गए। संदीप का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख ने भाइयों संग मिलकर हवाई फायरिंग कर दी। इसके चलते लोग किसी तरह जान बचाकर निकल गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित संदीप की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। दूसरी ओर आरोपी ब्लॉक प्रमुख का कहना है कि घटना के दौरान वह घर पर ही नहीं मौजूद थे। उनके भाइयों ने सिर्फ उग्र भीड़ को शांत कराया था। फायरिंग जैसा आरोप निराधार है। मामले में एसएसआई अनिल सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed