{"_id":"5c9d1cefbdec2214130e691f","slug":"dabang-beated-to-ladies","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने घर में घुसकर मचाया उत्पात, महिलाओं के फाड़े कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने घर में घुसकर मचाया उत्पात, महिलाओं के फाड़े कपड़े
Fri, 29 Mar 2019 12:44 AM IST
shailendra Kumar
kaushanbi
kaushanbi
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। करारी इलाके के एक गांव में मंगलवार की रात दबंगों ने एक परिवार के यहां जमकर तांडव किया। दबंगों ने घर में घुसकर परिवार की महिलाओं को पीटने के साथ ही महिलाओं के कपड़े तक फाड़ डाले। मामले की शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने एसपी प्रदीप गुप्ता से शिकायत की।
करारी इलाके के एक गांव में रहने वाले परिवार का कहना है कि गांव के मौर्या बिरादरी के लोग खासे दबंग है। वह खुद को भाजपा के असरदार नेता का रिश्तेदार बताते हैं। 26 मार्च को दबंग अपने आधा दर्जन साथियों के साथ असलहों से लैस होकर उसके घर में घुस आया। परिवार की महिलाओं को पीटा गया। मारपीट के दौरान महिलाओं के कपड़े भी फाड़ डाले गए। शोरगुल पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
घटना की नामजद तहरीर बुधवार को करारी कोतवाली में दी गई। नेता के रिश्तेदारों का नाम सामने आने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित परिवार गुरुवार को एसपी प्रदीप गुप्ता से मिला और आपबीती बताई। एसपी ने करारी पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।