{"_id":"577418414f1c1bd26b79aa8e","slug":"cycle-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की रात तुरसीपुर मोड़ पर साइकिल से जा रहे एक युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार अपनी गाड़ी छोड़ फरार हो गया।
पश्चिम शरीरा थेत्र के असाढ़ा निवासी मूलचंद्र पुत्र फकीरे साइकिल से करारी की ओर जा रहा था। करीब 8 बजे रात जैसे ही मूलचंद्र करारी क्षेत्र के तुरसीपुर मोड़ पर पहुंचा। करारी की ओर से आ रहे बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बाइक की गति इतनी अधिक थी कि टक्कर लगने से साइकिल सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर अपनी बाइक छोड़ फरार हो गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची करारी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। समाचार भेजे जाने तक फरार युवक के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया था। एसओ पीके यादव का कहना है कि पुलिस शीघ्र ही फरार युवक को खोज निकालेगी।