फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Current scorching the elderly , horse death

करंट से अधेड़ झुलसा, घोड़े की मौत

Sat, 28 Feb 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 28 Feb 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Current scorching the elderly , horse death
करारी। टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से बृहस्पतिवार की रात करारी कस्बे का एक अधेड़ झुलस गया। जबकि उसके घोड़े की मौत हो गई। हादसे के लिए लोग बिजली विभाग के अफसरों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। आरोप है कि कई बार जर्जर तार बदलने की मांग अफसरों से की गई। फिर भी इसे बदला नहीं गया।
विज्ञापन


करारी कस्बे के अंसारगंज मोहल्ले का रहने वाले छंगू (45) पुत्र अजीज ने घोड़ा पाल रखा है। वह शादी आदि समारोह में घोड़े लेकर जाता है। बृहस्पतिवार की शाम भी अंधावा गांव एक शादी में शामिल होने वह घोड़ा लेकर गया था। बताया कि रात करीब 11 बजे वह घर लौट रहा था। जैसे ही घोड़ा लेकर वह मोहल्ले में घुसा। वहां बिजली का तार टूटकर गिरा था। अंधेरे के कारण वह तार नहीं देख सका। इससे उसका घोड़ा करंट की चपेट में आ गया। झटका लगने से वह दूर जा गिरा। इससे वह मामूली रूप से ही झुलसा है, जबकि तार की चपेट में आने से घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


चीख-पुकार पर मोहल्ले के लोग जाग गए। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि रात में एसडीओ, जेई समेत बिजली विभाग के अन्य अफसरों को फोन किया गया, लेकिन किसी ने भी मोबाइल रिसीव नहीं किया। इससे शुक्रवार की सुबह तक तार ऐसे ही पड़ा रहा। सुबह मोहल्ले के लोगों ने करारी उपकेंद्र जाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आकर टूटा हुआ तार दुरुस्त किया। मोहल्ले के लोगों की मानें तो पूरे कस्बा का तार पुराना है। जर्जर होने के कारण आए दिन टूटकर गिरता रहता है। हादसे के सबब बने इन तारों को बदलने की मांग कई बार की गई। इसके बाद भी अफसर बेफिक्र बने हैं। बिजली विभाग के अफसरों की इस लापरवाही का कस्बाईयों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed