{"_id":"dc23a0d3219ad3ee3eaac793d798309f","slug":"current-landed-in-the-room-the-young-man-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कमरे में उतरा करंट, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में उतरा करंट, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 30 Jun 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के कारण कमरे में उतरे करंट की चपेट में आने से भरवारी
विज्ञापन
में एक युवक की मौत हो गई। वह किराए के कमरे में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर
रहा था। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है। हादसे की सूचना पर
पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के मौली गांव का अनिल कुमार (22) पुत्र गया प्रसाद भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह भरवारी के सिंघिया मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहता था। उसके कमरे के ऊपर से ही बिजली का तार खींचा गया है। ढीला होने से यह तार लटक रहा था। रात भर हुई बारिश के कारण पूरे कमरे में सीलन थी। इस दौरान पूरे कमरे में करंट उतर आया। भोर में जब अनिल पढ़ाई के लिए उठा, तो वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। करंट से हुई युवक की मौत से आसपास के लोग सन्न रह गए।
तत्काल पड़ोसियों ने उसके परिजनों के साथ इलाकाई पुलिस को भी हादसे की सूचना दी। खबर पाते ही रोते-बिलखते परिवार के लोग पहुंचे और शव लेकर घर चले गए। मौके पर आई पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो वह युवक के घर गई। जांच के बाद शव कब्जे में लेकर उसने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
सोमवार सुबह दीवार पर चढ़कर बिजली की खराबी ठीक कर रहा युवक अचानक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चायल कस्बे का फूलचंद्र पुत्र किशोरी लाल सोमवार सुबह बारिश के दौरान घर की कच्ची दीवार पर चढ़कर बिजली की खराबी ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। इससे वह झुलसने के साथ ही दीवार से गिरकर घायल हो गया। युवक की चीखें सुनकर परिवार के लोग दौड़े। अस्पताल में भर्ती युवक की हालत गंभीर बनी है।