फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Current from the grip of the death of a married

करंट की चपेट से विवाहिता की मौत

Wed, 17 Dec 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Wed, 17 Dec 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से मंगलवार की सुबह बसोहरा गांव की एक विवाहिता की मौत हो गई।  विवाहिता हरा बांस घर के भीतर ले जाने की कोशिश कर रही थी, तभी बांस घर के सामने लटकते हाईटेंशन तार में छू गया था। महिला की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।मंझनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के बसोहरा गांव के रहने वाले रविकरन ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसकी पत्नी घसीटी देवी (35) हरे बांस को घर के भीतर ले जाने की कोशिश कर रही थी। तभी बस घर के सामने से खींची गई हाईटेंशन बिजली की लाइन के तार से छू गया।
विज्ञापन


 इससे करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत हो गई। महिला के करंट लगा देख घर-परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीणों ने बिजली उपकेन्द्र को हादसे की जानकारी देते हुए बिजली आपूर्ति बंद कराई। हालांकि जब तक बिजली आपूर्ति बंद होती विवाहिता की सांसें थम चुकी थी। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांववाले इस हादसे के लिए बिजली विभाग के अफसर और कर्मचारियों को कसूरवार ठहरा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है जर्जर और लटकती तार को बदले जाने के लिए कई बार एसडीओ और जेई से शिकायत की गई थी। पर, किसी ने इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं मामले में एसडीओ मंझनपुर एसके सिंह ने ऐसी भी घटना की जानकारी से ही इंकार किया है। कहा कि वे प्रकरण की जांच कराएंगे। वहीं दोपहर बाद घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। विवाहिता की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed