फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Crops burned , around 50 quintals of wheat

फसल जली, 50 कुंतल गेहूं खाक

Fri, 10 Apr 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 10 Apr 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
चायल। प्राकृतिक आपदा से करार रहे किसानों पर आग का भी कहर टूट रहा है। घर और खेत, खलिहानों में लग रही आग से किसान बर्बाद हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी नेवादा ब्लाक के दुर्गापुर गांव के तीन किसानों के खेत में आग लगने से छह बीघे गेहूं की फसल राख हो गई। घंटों जूझने के बाद ग्रामीण आग पर काबू पा सके।
विज्ञापन


नेवादा ब्लाक के दुर्गापुर गांव निवासी रामसुख पुत्र राम अभिलाष, बेनी प्रसाद पुत्र शिव प्रताप और संजय सिंह पुत्र जयराम के गेहूं के खेत में बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। इससे इन किसानों का करीब  छह बीघा खेत में पककर तैयार गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। खेत से उठती लपटें देख गांववालों में अफरा-तफरी मच गई। चीखते-चिल्लाते गांववालों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोग आग बुझाने में जुटे। घंटों जूझने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि जब तक लोग आग बुझा पाते।
विज्ञापन


छह बीघे की सारी फसल जलकर राख हो गई थी। भुक्तभोगी किसानों की मानें तो फसल जलने से उन्हें कम से कम 50 कुंतल खाद्यान्न का नुकसान हुआ है। वहीं ग्रामीणों में गुस्सा है कि जानकारी देने के बाद भी दमकल कर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सके। फसल में आग लगने की बावत माना जा रहा है कि खेत बगल स्थित महुआ की  बाग की पत्ती जलाई गई थी। ठीक तरह से आग नहीं बुझाए जाने से यह घटना हुई है। किसानों ने मामले की जानकारी राजस्व अफसरों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed