{"_id":"aa13f8ce7e680d6d09d1b36a1f3fd85d","slug":"crime-news-hindi-news-641","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरवारी में गल्ला व्यापारी के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरवारी में गल्ला व्यापारी के घर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के गल्ला व्यापारी के घर से शनिवार की रात लाखों का माल चोरी हो गया। बंद मकान की दीवार फांदकर घुसे चोर गहने, कपड़े, नगदी समेत करीब 6 लाख रुपये का सामान समेट ले गए। घटना के समय व्यापारी का पूरा परिवार एक शादी में शामिल होने गया था। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कस्बे में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग सहमे हैं।
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी बाजार निवासी श्यामचंद्र उर्फ पप्पू केसरवानी गल्ला व्यापारी हैं। शनिवार को उसके ममेरे भाई की शादी इलाहाबाद में थी। इसमें वह पत्नी-बच्चों के साथ शामिल होने शाम करीब 7 बजे घर से निकले। रात में उनके मकान की दीवार फांदकर चोर छत पर पहुंचे। आंगन में पड़े लोहे की जाल का ताला तोड़कर भीतर पहुंचे चोर कमरे और संदूक, आलमारियों का ताला तोड़कर जंजीर, झुमका, हार, टॉप्स, अंगूठियों समेत 15 तोला सोने का गहना, पायजेब, कमरबंद, चेनपट्टी आदि करीब 600 ग्राम चांदी के जेवर के अलावा 7000 हजार रुपये और अन्य कीमती सामान समेट ले गए।
रात करीब 2 बजे शादी से घर लौटने पर व्यापारी और उसकी पत्नी ने कमरे, आलमारी, संदूक आदि का ताला टूटा और सामान बिखरा देखा, तो उनके होश उड़ गए। गहने समेत कीमती सामान गायब देख व्यापारी का परिवार स्तब्ध रह गया। शोर सुनकर रात में ही आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। भुक्तभोगी के मुताबिक चोर उसके घर से करीब 6 लाख रुपये का सामान ले गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। व्यापारी के घर में चोरी से बाजार के लोग सहमे हैं। लोगों का कहना है कि कस्बे में दो-दो पुलिस चौकी होने के बाद भी लगातार घटनाएं हो रही हैं। मामले में एसओ कोखराज ने बताया कि शादी में व्यापारी के जाने के बाद घर में चोरी होने से साफ है कि घटना स्थानीय उचक्कों ने ही की है। उनकी खोजबीन की जा रही है।