फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

छात्रों के उपद्रव से दिल्ली-हावड़ा रेल रूट घंटों बाधित

Mon, 09 Nov 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 09 Nov 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
crime news
लेखपाल भर्ती परीक्षा में शामिल छात्रों के सुजातपुर रेलवे स्टेशन पर बवाल, आगजनी और 13007 उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस में पथराव के कारण दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों का परिचालन चार घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। सुजातपुर रेलवे स्टेशन पर आगजनी और भारी हंगामे के कारण ट्रेनों को बीच में स्टेशन पर जहां-तहां रोक दिया गया। इसकी वजह से रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी हाई अलर्ट कर दिया गया। आरपीएफ, जीआरपी के जवानों ने जंक्शन पर तो पुलिस ने बस अड्डों पर जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन


कानपुर और फतेहपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या छात्र हावड़ा से श्रीगंगानगर जाने वाली तूफान एक्सप्रेस से रविवार सुबह रवाना हुए।  रास्ते में ट्रेन को जगह-जगह रोककर मालगाड़ी को निकलता दे छात्रोें का गुस्सा फूट पड़ा। ट्रेन 10.26 बजे जैसे ही अथसराय रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली थी, तभी आउटर सिगनल पर यह फिर रुक गई। ट्रेन के रुकते ही परीक्षार्थियों ने उपद्रव शुरू कर दिया। आक्रोशित छात्रों ने अप और डाउन दोनों ट्रैक पर स्लीपर रखकर जाम कर दिया। इस दौरान कानपुर की ओर से आई मालगाड़ी भी स्टेशन पर खड़ी हो गई। उधर, छात्रों द्वारा ट्रेन रोककर उपद्रव करने की सूचना पर डीएम अनिल कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरसन मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने बार-बार छात्रों को समझाकर ट्रैक खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित छात्र परीक्षा निरस्त कराने की मांग करते हुए बवाल करते रहे। करीब चार घंटे तक ट्रैक पर कब्जा जमाए छात्रों डीएम ने पुलिस को लाठीचार्ज का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उधर, बवाल के कारण दिल्ली से हावड़ा होकर जाने वाली ट्रेनों को बीच के तमाम स्टेशनों पर रोक दिया गया, जबकि हावड़ा से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें इलाहाबाद जंक्शन, सुबेदारगंज, नैनी समेत अन्य स्टेशनों पर रोक दी गईं। इसकी वजह से गाड़ी संख्या 12815 नंदन कानन, 12311 कालका मेल, 15483 महानंदा, 22805 भुवनेश्वर नई दिल्ली, 18101 मुरी, 12555 नार्थईस्ट, 15004 चौरीचौरा, 12307 हावड़ा जोधपुर, 22442 कानपुर-इलाहाबाद इंटरसिटी, 15484 महनंदा, 18632 गरीब नवाज, 22410 आनंद विहार गया गरीबररथ, 12308 जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस चार से पांच घंटे तक खड़ी रहीं। अथसराय स्टेशन पर दिन में 2.40 बजे पुलिस आगे बढ़ी तो छात्रों ने फोर्स पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद बातचीत करने के बहाने ट्रैक पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज करके उपद्रवियों को ट्रैक से खदेड़ा। इसके बाद करीब 2.55 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। रेलवे अफसरों के मुताबिक सुजातपुर स्टेशन पर आगजनी में सिगनल का कंट्रोल पैनल जलने के कारण गाड़ियों को रोक कर चलाना पड़ रहा है। इसकी वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। इससे इलाहाबाद मंडल में मुख्य मार्ग पर कंजेशन की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed