{"_id":"e2089904e190a963a80ee9bc9e37d3fe","slug":"crime-news-hindi-news-491","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यापारी के घर दो लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना व्यापारी के घर दो लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 11 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरामुफ्ती इलाके के बेगमपुर गांव में शनिवार की रात चोर किराना व्यापारी का घर खंगाल ले गए। दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने कमरे की कुंडी तोड़कर आलमारी में रखे पैसे, गहनों के अलावा बर्तन, कपड़ा आदि लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह आलमारी खुली और कमरे में सामान बिखरा देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। उधर, गांव में व्यापारी के घर हुई चोरी से ग्रामीणों में भी दहशत है।
पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बेगमपुर गांव का रहने वाला जय प्रकाश किराना व्यवसायी है। पिपरी के कादिलपुर बाजार के उसकी दुकान है। शनिवार की रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद करके घर पहुंचा था। खाना खाने के बाद परिवार समेत सो गया। रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने कमरे की कुंडी तोड़ी। इसके बाद आलमारी में रखा दस हजार रुपया, सोने-चांदी के गहने, बर्तन, कपड़े आदि करीब दो लाख रुपये का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी घरवालों को सुबह जागने पर हुई। महिलाएं सोकर उठी, तो खुले कमरे में सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। आलमारी से गहने, पैसे और घर का अन्य कीमती सामान गायब देख परिवार के लोग चीखने-चिल्लाने लगे।
चीख-पुकार पर आसपास के अन्य घरवाले जमा हो गए। व्यापारी के घर हुई चोरी की भनक लगते ही ग्रामीण भी सन्न रह गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया। दुकानदार और परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ की। जांच के बाद पुलिस ने भुक्तभोगी दुकानदार से तहरीर लेकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। एसओ पुरामुफ्ती मोहम्मद हासिम ने बताया कि घटना की जांच के साथ चोरों की तलाश की जा रही है। उधर, गांव में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों के होश उड़े हैं। लोगों का कहना है कि रात में पुलिस की गश्त नहीं होने से ही चोरी की घटनाएं होती रहती हैं।