{"_id":"8c6c14c849d8ed76e9f620e7f70e25e2","slug":"crime-news-hindi-news-471","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की गोली से युवती के बदन में धंसे छर्रे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों की गोली से युवती के बदन में धंसे छर्रे
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया गांव में बुधवार की रात बदमाशों की गोली के छर्रे से युवती लहूलुहान हो गई। आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की तफ्तीश में जुटी है।
कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया गांव की रहने वाली समुन देवी पुत्री जंगली बुधवार की रात घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। रात बदमाशों की गोली के छर्रे युवती के बदन में जा धंसे। उधर गोली की आवाज और युवती की चीख सुन गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन गांव के लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी चौकी पुलिस को देते हुए घर-परिवार के लोग युवती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। फौरी तौर पर पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है।