{"_id":"95a27a95b16153896e088fc54db2751c","slug":"crime-news-hindi-news-407","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों ने घर में घुस युवक पर तमंचे से झोंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमलावरों ने घर में घुस युवक पर तमंचे से झोंका फायर
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज थाना क्षेत्र के परऊमिंया का पुरवा (नरवरपट्टी) गांव में शुक्रवार की रात सफारी सवार हमलावरों ने युवक के घर पर हमला बोल दिया। तीखी झड़प के बाद हमलावरों ने युवक पर कातिलाना हमला करते हुए तमंचे से फायर झोंक किया। हमले में युवक बाल-बाल बच गया। उधर गोली की आवाज सुनते ही गांव में भगदड़ मच गई। युवक ने हमले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गांव वालों के साथ पुलिस ने घेराबंदी कर हमलावरों को धर दबोचा। भुक्तभोगी की तहरीर पर सपा नेता समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
कोखराज थाना क्षेत्र के परऊमिंया का पुरवा नरवरपट्टी गांव निवासी धारा सिंह पुत्र राम पाल यादव शुक्रवार की रात घर पर बैठा था। इसी दौरान एक सपा नेता अपने साथियों के साथ घर पर पहुंचा और उससे भिड़ गया। बताया कि खबर वायरल किए जाने की बात को लेकर दोनों के बीच तीखी झड़प हो गई। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। कातिलाना हमले में युवक बाल-बाल गया। उधर गोली की आवाज सुनते ही घर-परिवार के लोग घटना की जानकारी कोखराज पुलिस को देते हुए शोर मचाते हुए घटनास्थल की ओर भागे। गांव पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ घेराबंदी करके तीन हमलावरों को धर दबोचा। पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर सपा नेता समेत चार लोगों के खिलाफ जान लेवा हमला और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है। कोखराज एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि नामजद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस हमलावरों से पूछताछ कर रही है। उधर सपा नेता के हमले के बाद से भुक्तभोगी परिवार डरा-सहमा हुआ है।