{"_id":"110c95d5064dea24fe829af3000dc357","slug":"crime-news-hindi-news-406","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के खाते से शातिर ने उड़ाए 62 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के खाते से शातिर ने उड़ाए 62 हजार
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के खोजवापुर गांव एक किसान के खाते से शातिर ने मोटी रकम निकाल ली। दो दिन पहले बैंक कर्मी बन उसने खाता नंबर और एटीएम कोड जान लिया था। शुक्रवार को मोबाइल फोन पर खाते से मोटी रकम आहरित किए जाने का मैसेज देख किसान के होश उड़ गए। आनन-फानन वह भागकर बैंक शाखा पहुंचा और घटना की जानकारी बैंक कर्मियों को देते हुए खाता और एटीएम कार्ड लॉक कराया। भुक्तभोगी किसान की तहरीर पर साइबर क्राइम के मास्टर माइंड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजवापुर गांव का रहने वाला शिव मनोरथ किसान है। दो दिन पहले एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल फोन पर काल कर बैंक कर्मी बन खाता बंद किए जाने की बात बताते हुए खाता नंबर और एटीएम को कोड जान लिया। साइबर क्राइम के मास्टर माइंड ने युवक को झासे में लेते हुए शुक्रवार को उसके खाते से 62 हजार रुपये निकाल लिया। दोपहर बाद मोबाइल फोन पर खाते से 62 हजार रुपये खाते से निकाले जाने का मैसेज देख किसान के होश उड़ गए। खाते से रकम गायब देख किसान भागकर बैंक पहुंचा और खाते से पैसा निकाले जाने की शिकायत शाखा प्रबंधक से करते खाता और एटीएम दोनों बंद कराया।
इसके बाद कोतवाली पहुंच मामले की जानकारी मंझनपुर पुलिस को दी। भुक्तभोगी किसान की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस ने साइबर क्राइम के मास्टर माइंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली निरीक्षक रज्जन लाल त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल को दे दी गई। पुलिस शातिर की तलाश शुरू कर दी है। बता दें के जिले में सक्रिय साइबर क्राइम के लुटेरे आए दिन किसी ने किसी के खाते से मोटी रकम उड़ा रहे है। थोड़ी नादानी लोगों को कंगाल बना रही है।