{"_id":"8e2adfb2abf13c29d4c0901ce36b522e","slug":"crime-news-hindi-news-269","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुनबे पर दबंगों ने ढाया सितम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुनबे पर दबंगों ने ढाया सितम
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 19 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में मंगलवार को सरायअकिल थाना क्षेत्र के किशुनपुर अंबारी गांव में दबंगों ने कुनबे पर जमकर कहर ढाया। घर में घुसकर तोड़-फोड़ करते हुए दंपती समेत बहू-बेटों को पीटते हुए अधमरा कर दिया। मारपीट देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करते हुए कुनबे की जान बचाई। ग्रामीणों के विरोध पर हमलावर कुनबे को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के किशुनपुर अंबारी गांव निवासी जगरूप प्रसाद पुत्र जगन्नाथ ने बताया पड़ोसी महेन्द्र प्रताप से उसकी जमीन संबंधी रंजिश चल रही है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार शाम पड़ोसी विवादित जमीन पर मेंड़बंदी कर रहा था। जानकारी होने पर जब वह विरोध करने पहुंचा तो पड़ोसी उससे भिड़ गया। तीखी झड़प के बाद देर शाम महेन्द्र प्रताप लाठी-डंडे से लैस साथियों को बोलेरो से लेकर पहुंचा और घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर तोड़-फोड़ का विरोध करने पर हमलावरों ने जगरूप समेत मुकेश कुमार, नरेश कुमार, सुरेश कुमार महेश प्रसाद, उदय, गीता देवी, कृष्णा देवी और रीना को बेरहमी से पीटते हुए मरणासन्न कर दिया।
कुनबे को पिटते देख परिवार के अन्य लोगों के साथ गांववाले मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करते हुए किसी तरह उन लोगों की जान बचाई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जगरूप की तहरीर पर महेन्द्र प्रताप, गुड्डू, सुशील कुमार समेत आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने देर रात दबिश देकर महेन्द्र प्रताप को बोलेरो समेत धर दबोचा। मारपीट के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव बना है।