फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

गरमाता जा रहा है सनई गांव का माहौल

Wed, 05 Aug 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 05 Aug 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
crime news
करारी थाना क्षेत्र के सनई गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद का मामला गरमाता जा रहा है। क्रास केस दर्ज होने की आशंका जताते हुए बुधवार को एक पक्ष के लोगों ने पुलिस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। एसपी को शिकायती पत्र देकर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उधर, दूसरे पक्ष के लोगों ने जांच से पहले गिरफ्तारी नहीं करने के साथ ही विपक्षियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर सीओ को शिकायती पत्र दिया। सीओ ने प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ ही कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


बता दें कि करारी थाना क्षेत्र के सनई गांव में 31 जुलाई को खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में एक पक्ष से निजामउद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी है। दूसरे पक्ष के लोग भी मुकदमा दर्ज कराने को लेकर थाने में तहरीर दे चुके हैं। दो दिन पहले एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर इस पक्ष के लोगों ने एसपी कार्यालय परिसर के सामने प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद बुधवार को भी सीओ सिटी को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। एफआईआर दर्ज होने की आशंका में निजामउद्दीन पक्ष के मोहम्मद अजमद, साबिर हुसैन, सलमा बीबी, समीना, साबिरा, शहजहां बेगम, अजीजा बानो आदि ने एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि गिरफ्तारी नहीं होने की वजह से विपक्षियों का हौसला बढ़ा हुआ है। वह लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में सीओ पुर्णेंदु सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed