फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

वृद्ध की गला रेतकर हत्या

Fri, 31 Jul 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 31 Jul 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
crime news
मंझनपुर कोतवाली के सेलरहा पूरब गांव में बृहस्पतिवार की रात घर के बाहर सो रहे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पति के बिस्तर से खून टपकते देख पास में सो रही पत्नी चीख पड़ी। वृद्धा की चीख सुनकर परिवार के साथ ही गांव के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। हत्या की खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सीओ और मंझनपुर पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वृद्ध की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पूरब गांव निवासी गुरूप्रसाद (65) पुत्र बजरंग सिंह की बीती रात हत्या कर दी गई। भोजन के बाद वह घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। कुछ दूूर पर उसकी वृद्ध पत्नी भी सोई थी।  रात में सोते समय किसी ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी प्रेमा देवी की मानें तो रात करीब साढे़ बारह बजे कुछ लोगों के पास से गुजरने की आहट मिली। इस पर उसने पति को आवाज देते हुए टार्च की रोशनी डालकर जगाने का प्रयास किया। मगर पति की चारपाई से टपक रहे खून पर जब उसकी नजर पड़ी तो चीख पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाकर वह लोगों को पुकारने लगी। उसकी चीख पुकार सुन परिवार के साथ गांव के भी लोग मौके पर पहुंचे। वृद्ध की हत्या से इलाके में  सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय, सीओ पुर्णेन्दु सिंह, एसओ मंझनपुर राजेश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। खोजी कुत्ते के साथ फील्ड यूनिट के कर्मियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वृद्ध की हत्या किसने और क्यों की इस बाबत परिजन पूरी तरह से खामोशी अख्तियार किए हैं। पुलिस ने शव  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के बेटे की तहरीर पर अज्ञात कातिलों के खिलाफ मामला  दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। वृद्ध की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की  तहकीकात कराई जा रही है। पुलिस को कुछ क्लू मिले हैं। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed