फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

ट्रक ने बालिका को कुचला, मौत

Fri, 12 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Fri, 12 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime news

विज्ञापन
मां-बाप के साथ मामा की शादी में शामिल होने जा रही 11 वर्षीय बालिका की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। टिकरा गांव के समीप बस से उतरते ही सामने से आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में बालिका की मौत और ट्रक लेकर चालक के भागने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। चालक की गिरफ्तारी और सड़क पर डिवाइडर की मांग करते हुए लोगों ने घटनास्थल पर महेवा-मूरतगंज मुख्यमार्ग को जाम कर दिया। सीओ के मौके पर आने के बाद ट्रक चालक की गिरफ्तारी कर लिए जाने की सूचना पर लोग शांत हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालिका की मौत से घर में कोहराम मचा है।


करारी कस्बा निवासी सूरजदीन यादव की ससुराल महेवाघाट के ढेरहा गांव में है। शुक्रवार को वह पत्नी गीता देवी और बेटी पूजा (11) के साथ शादी में शामिल होने ससुराल जा रहा था। बस से जैसे ही तीनों टिकरा गांव के समीप उतरे। महेवाघाट की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बेटी पूजा आ गई। ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। बेटी का खून से लथपथ शव सड़क पर देख दंपति चीखने-चिल्लाने लगे। हादसा देख मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर बालिका के ननिहाल के लोग भी आ गए। सड़क हादसे में बालिका की मौत और कुचलने के बाद ट्रक लेकर चालक के भागने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी और सड़क पर डिवाइडर की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया। सूचना पर आई पुलिस को लोग शव नहीं उठाने दे रहे थे। हादसे में मौत और चक्कजाम की खबर लगते ही सीओ सिटी रमाकांत यादव मौके पर पहुंचे। करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद तभी गांववाले शांत हुए, जब उन्हें बताया गया कि पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed