{"_id":"03d57fddca29e4795058301d43bb2994","slug":"crime-news-hindi-news-1233","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना की दुकान खंगाल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना की दुकान खंगाल ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में बुधवार की रात बेखौफ चोर किराने की दुकान खंगाल ले गए। दीवार फांद कर दुकान के भीतर घुसे चोरों ने नगदी समेत हजारों का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी भुक्तभोगी परिवार को सुबह हुई। दुकान की टूटी कुंडी और बिखरा सामान देख घर वालों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पिपरी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी मुरली पुत्र छोटे लाल ने घर की एक कोठरी में किराने की दुकान खोल रही है। बताया कि बुधवार की रात वह दुकान बंद करने के बाद दूसरे कमरे में परिवार के साथ सोने चला गया। रात दीवार फांद कर आंगन में पहुंचे चोरों ने दुकान के दरवाजे की कुंडी तोड़ने के बाद पांच हजार नगदी समेत, घी, चीनी, तेल आदि करीब 20 हजार का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह जगने के बाद हुई। दुकान का बिखरा सामान देख घर वालाें के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद चोरों की खोजबीन में जुटी है। उधर गांव में हुई चोरी की घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत पसरी है।