फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

दबिश को कौशाम्बी आई एमपी पुलिस पर हमला

Thu, 28 Jan 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Thu, 28 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime news
दो जालसाजों को दबोचने बृहस्पतिवार को कौशाम्बी आई मध्यप्रदेश पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान दोनों जालसाज भागने में सफल रहे। एमपी पुलिस के दरोगा की तहरीर पर पश्चिमशरीरा पुलिस ने 3 नामजद और 15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



एसओ पश्चिमशरीरा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रक्सौली पश्चिमशरीरा के रहने वाले मेहताब और अंगूर अली के खिलाफ जबलपुर के छितौला थाने में धोखाधड़ी, गबन का मुकदमा दर्ज है। इन दोनों की तलाश में बृहस्पतिवार को जबलपुर से एमपी पुलिस के दरोगा चंद्रकांत झा और 4 सिपाही रक्सौली गांव आए थे। मध्यप्रदेश पुलिस ने दोनों वांछितों की गिरफ्तारी को जैसे ही उनके घर की घेराबंदी की। दोनों वांछित मेहताब और अंगूरी छत से कूदकर भागने लगे। सिपाहियों ने दौड़ाकर दोनों को दबोच लिया। पुलिस के पकड़ने पर दोनों चीखने-चिल्लाने लगे।
विज्ञापन



चीख-पुकार पर उनके परिवार के सदस्यों के साथ ही गांववाले भी जुट गए। ग्रामीण इन दोनों को छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़ गए। हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान मौका पाकर दोनों अभियुक्त खुद को छुड़ाकर भाग निकले। ग्रामीणों की हाथापाई से घबराई मध्यप्रदेश पुलिस ने घटना की जानकारी पश्चिमशरीरा थाने को दी। इलाकाई पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीण भाग निकले। इसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस टीम पश्चिमशरीरा थाने आई और घटना की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मेहताब, अंगूर अली, मानसिंह के अलावा 15 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed