फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

व्यापारी के घर मिला कोटे का केरोसिन

Thu, 30 Apr 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 30 Apr 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
एसओजी की सूचना पर आपूर्ति विभाग ने पश्चिमशरीरा बाजार के एक व्यापारी के घर से 1000 लीटर मिट्टी का तेल बरामद किया है। आपूर्ति अधिकारी के मुताबिक यह मिट्टी का तेल सस्तेदर की दुकान का है, जिसे कालाबाजारी करके व्यापारी ने अपने घर में रखा था। डीएम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक ने व्यापारी गोविंद प्रसाद के खिलाफ पश्चिमशरीरा कोतवाली में केस दर्ज करा दिया है। बता दें कि इसी व्यापारी के यहां से सालभर पहले भी सस्तेदर के मिट्टी के तेल की धरपकड़ और रिपोर्ट कराई जा चुकी है।
विज्ञापन


कौशाम्बी में गरीबों को सस्तेदर में मिलने वाले खाद्यान्न और मिट्टी के तेल की कालाबाजारी में स्थानीय तमाम व्यापारी जुटे हैं। मिट्टी के तेल की ऐसी ही कालाबाजारी का भंडाफोड़ बुधवार को एसओजी टीम ने किया। एसओजी प्रभारी ने मुखबिर से सूचना मिलने पर आपूर्ति विभाग के अफसरों को बुलाकर पश्चिमशरीरा के व्यापारी गोविंद प्रसाद के यहां दबिश दी। डीएसओ अखिल कुमार सिंह ने बताया कि इस व्यापारी के घर से 1050 लीटर केरोसीन बरामद हुआ है। संभावना है कि यह केरोसिन सस्तेदर की दुकानों पर बिक्री का है। तेल बरामद करने के बाद डीएसओ ने घटना की जानकारी जिलाधिकारी को दी।
विज्ञापन


डीएम से अनुमति लेने के बाद डीएसओ ने आपूर्ति निरीक्षक सरसवां को व्यापारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। डीएसओ के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक निखिल कुमार ने पश्चिमशरीरा कोतवाली में तहरीर देकर व्यापारी गोविंद प्रसाद निवासी पश्चिमशरीरा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज करा दिया है। चर्चा है कि स्थानीय गोदाम से ही साठगांठ करके तेल की यह कालाबाजारी हुई है। डीएसओ ने बताया कि तेल कहां से कैसे व्यापारी के घर तक पहुंचा। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed