फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाला

Sat, 28 Mar 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sat, 28 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव में ब्याही एक युवती का गहना छीनकर ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। मायके में विवाहिता ने आपबीती परिजनों को बताई। पीड़िता का आरोप है कि नामजद शिकायत करने के बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। शनिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर गांव की रहने वाली अनीता देवी ने बताया कि करीब पांच साल पहले उसकी शादी मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार से हुई थी। शादी के बाद से पति भाई के इशारे पर उसे यातनाएं दे रहा है। पति ने हद तो तब पार कर दी जब महीने भर पहले उसकी पिटाई करने के बाद गहने आदि छीनकर घर से निकाल दिया। पति और जेठ की पिटाई के बाद मायके पहुंची विवाहिता ने आपबीती परिजनों को बताई।
विज्ञापन


 नाराज परिजन ससुराल जाकर उलाहना दिया तो उन्हें भी धमकियां देते हुए भगा दिया गया। आरोप है कि शिकायत के बाद भी नगर कोतवाली पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। शनिवार को पिता के साथ मंझनपुर पहुंची विवाहिता ने पति और जेठ के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने पीड़िता को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed