फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

किराना व्यापारी के घर सवा लाख की चोरी

Fri, 26 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बारा बाजार में बृहस्पतिवार की बेखौफ किराना व्यापारी का बंद मकान खंगाल ले गए। शाम वह दुकान-मकान बंद करके रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने परिवार के साथ गया था। दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे चोरों ने नगदी समेत सवा लाख रुपये की संपत्ति पार कर दिया। घटना की जानकारी भुक्तभोगी को देर रात घर लौटने पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी पिंटू अग्रहरि बाजार में मकान बनाकर परिवार के साथ रहता है। परिवार की जीविका चलाने के लिए मकान के एक कमरे में किराने की दुकान खोल रखी है। बताया कि बृहस्पतिवार की शाम दुकान और मकान में ताला बंद करके परिवार के साथ सरायअकिल में रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे चोर बंद मकान का ताला तोड़कर 10 हजार नगदी समेत सोने-चांदी के गहने, बर्तन, कपड़े के साथ खाद्यान्न उठा ले गए।
विज्ञापन


भुक्तभोगी को घटना की जानकारी रात में घर लौटने पर हुई। पड़ोसी के घर चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों के गिरोह की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed