{"_id":"7bdd077a1a47381c4cea81dcd4f01f3b","slug":"crime-hindi-news-1200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर पुरामुफ्ती के समीप बुधवार दोपहर टेंपो और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में हथियाभीट गांव के रहने वाले युवक की मौत हो गई। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हथियाभीट गांव का रहने वाला दिनेश कुमार (22) पुत्र मेवालाल बुधवार सुबह किसी काम से बाइक से भरवारी बाजार जा रहा था। इस दौरान वह तेरहमील गांव के समीप पहुंचा। तभी सामने से आ रहे टेंपो से उसकी भिड़ंत हो गई।
टेंपो की सीधी टक्कर लगने से वह बाइक समेत दूर जा गिरा। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसी बीच मौका पाकर टेंपो चालक वाहन समेत भाग निकला। लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। रोते-बिलखते परिजन आए। खून से लथपथ युवक को लेकर घरवाले अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है िक युवक ने हेलमेट नहीं पहने था।