फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

सात फेरे लेने से पहले ही टूटी रिश्ते की डोर

Wed, 24 Feb 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
दहेज में बाइक और नगदी नहीं मिलने पर सात फेरे से पहले वरपक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। दोनों परिवारों के बीच दो दिनों तक हुई पंचायत के बाद भी बात नहीं बन सकी। युवती के पिता ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने महेवाघाट एसओ को जांच कर दहेज लोभियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती की शादी महेवाघाट थाना क्षेत्र में तय हुई थी। युवती के पिता ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच सगाई की रस्म के साथ तिलक और बारात की मूहुर्त भी निकाल ली गई है। बताया कि 19 अप्रैल को तिलक और 23 अप्रैल को बरात घर आनी थी। दोनों परिवार शादी की तैयारी कर रहे थे। दो दिन पहले वर पक्ष ने बाइक और करीब तीस हजार रुपये की मांग का मोबाइल पर मैसेज भेज दिया।
विज्ञापन


इस पर युवती के परिजनों ने असमर्थता जताई। तो वरपक्ष ने शादी करने से ही इंकार कर दिया। आरोप है कि पंचायत के बाद भी वरपक्ष मानने को तैयार नहीं है। सात फेरे से पहले रिश्ते की अटूट डोर टूटती देख युवती के साथ घर वालों का हाल बेहाल है। बुधवार को युवती के पिता ने दहेज लोभियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी वीके मिश्र ने महेवाघाट एसओ को जांच कर दहेजलोभियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed