फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

जली परचून की दुकान, हजारों का नुकसान

Sun, 14 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
सरायअकिल के पन्ना का पुरा गांव के एक व्यक्ति की गुमटी में रखी परचून की दुकान में शनिवार की रात संदिग्धदशा में आग लग गई। इससे दुकान और सारा सामान जल गया। भुक्तभोगी के मुताबिक आग से उसे कम से कम 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित को रंजिश में दुकान जलाए जाने की आशंका है। दुकान जलने की तहरीर उसने थाने में दे दी है।
विज्ञापन



सरायअकिल थाना क्षेत्र के पन्ना का पुरा दिया उपरहार गांव निवासी राम दयाल गरीब व्यक्ति है। जीविका चलाने के लिए उसने गांव के बाहर गुमटी में परचून की दुकान खोली थी। शनिवार की रात संदिग्धदशा में उसकी दुकान में आग लग गई। इससे लकड़ी की बनी गुमटी के साथ ही उसमें रखा साबुन, बिस्किट, मसाला, चीनी, गुड, तेल, डालडा, मंजन आदि सारा सामान जलकर राख हो गया। भोर में गांव के कुछ लोग खेतों की तरफ जा रहे थे, तब उन्हें गुमटी सुलगती दिखी, तो सन्न रह गए। चीख-पुकार मचाने भुक्तभोगी दुकानदार के साथ गांव वालों की भीड़ जुट गई। हालांकि इस दौरान तक पूरी दुकान स्वाहा हो चुकी थी। पीड़ित के मुताबिक दुकान जलने से उसे करीब 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



वहीं उसे आशंका है कि किसी ने रंजिश में उसकी दुकान जलाई है। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर सरायअकिल थाने में दे दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का उसे भरोसा दिलाया है। दुकान और सारा सामान जल जाने से दुकानदार और उसका पूरा परिवार व्यथित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed