{"_id":"be3d91e443b1c8dc04c1084d51a1de23","slug":"crime-hindi-news-1116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार ने दंपति पर किया जानलेवा हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार ने दंपति पर किया जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरामुफ्ती के बसेढ़ी गांव के रहने वाले चौकीदार ने पुरानी रंजिश में बृहस्पतिवार को पड़ोसी दंपति पर चाकू से हमला करके उन्हें मार डालने की कोशिश की। हमले में जख्मी दंपति की पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। शनिवार को भुक्तभोगी ने घटना की शिकायत एसपी से की है।
पुरामुफ्ती के बसेढ़ी गांव निवासी राम आसरे की मानें तो उनके गांव का एक व्यक्ति चौकीदार है। उससे उसकी जमीन कब्जे को लेकर पुरानी रंजिश है। इसी दुश्मनी के कारण वह उसकी जान का दुश्मन बना है। बृहस्पतिवार को कहासुनी के दौरान उसने उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। बीच बचाव करने दौड़ी उसकी पत्नी राधा देवी के ऊपर चाकू से वार करके लहूलुहान कर दिया। गांववालों के दौड़ने पर दोनों की जान बची।
आरोप है कि हमले की नामजद शिकायत थाने में की गई, लेकिन चौकीदार का मामला होने के कारण पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय उन्हें ही डांटकर भगा दिया। शनिवार को पीड़ित दंपति ने मंझनपुर आकर घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने एसओ पुरामुफ्ती को घटना की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।