फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   chitrakoot sog

युवक को उठा ले गई चित्रकूट एसओजी

Tue, 09 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 09 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
chitrakoot sog
crime
थाना क्षेत्र के बैरागीपुर चौराहा से बाइक से आए दो युवकों को एसओजी उठा ले गई। असलहों से लैस युवकों ने दोनों को टवेरा गाड़ी में जबरन लाद लिया। इस पर खबर फैली कि दो युवकों का अपहरण कर लिया गया है। घटना से बैरागीपुर चौराहे पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने भागदौड़ शुरू की तो मामले की सच्चाई पता चली। हालांकि दोनों युवक कौन हैं, इस बारे में देरशाम तक पुलिस ने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

करीब पांच बजे बैरागीपुर चौराहे पर बाइक से दो युवक आए। दोनों युवक ने सड़क किनारे बाइक खड़ी की।

इसके बाद दोनों पान की दुकान पर चले गए। इस बीच एक टवेरा तेजी से पान की दुकान के सामने रुकी। टवेरा से छह युवक उतरे। सभी के हाथ में पिस्टल थी। असलहाधारी युवकों को देख दोनों ने भागने की कोशिश की। इस पर युवकों ने पिस्टल तान दिया। इसके बाद दोनों को जबरदस्ती टवेरा में बैठा लिया गया। टवेरा राजापुर चित्रकूट रोड पर चली गई। उसके पीछे टवेरा से आया एक युवक बाइक लेकर गया। कुछ देर बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अपहरण की खबर से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने टवेरा के बारे में पता लगाया। पता चला कि टवेरा से चित्रकूट जिले की एसओजी आई थी। दोनों युवक एक मामले में वांछित चल रहे हैं। टवेरा सवार एसओजी काफी देर से बाइक सवार युवकों के पीछे लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed