फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   child death in kaushambi

घर के बाहर सो रहे मासूम को खा गया जानवर

Fri, 16 Jun 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 16 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
child death in kaushambi
क्राइम
सैनी कोतवाली के सौंरई बुजुर्ग (नौढ़िया) से मंगलवार रात घर के बाहर चारपाई सो रहा सात माह का मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। देर रात मां को जानकारी हुई तो गांव वालों ने खोजबीन शुरू की। गांव के बाहर मासूम का सिर मिला, लेकिन धड़ गायब था। इससे मासूम के मां-बाप अचेत हो गए। परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि किसी जानवर ने बच्चे को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


  सौंरई बुजुर्ग (नौढ़िया) निवासी रामनाथ खेती-किसानी कर परिजनों का पालन पोषण करता है। रामनाथ का सात माह का बेटा मिथलेश मंगलवार की रात नौ बजे घर के बाहर सो रहा था। रामनाथ देर रात घर आया तो उसकी पत्नी शंकुतला खाना बनाने अंदर चली गई। रामनाथ भी हाथ मुंह धोकर घर के भीतर चला गया। घर के बाहर चारपाई पर मासूम मिथलेश सो रहा था। इसी दौरान किसी जानवर ने मिथलेश पर हमला किया। झपट्टा मारकर वह उसे गांव के बाहर खेतों की ओर उठा ले गया।
विज्ञापन


 जानवर ने मासूम को अपना शिकार बना डाला। शंकुतला आधा घंटा बाद बाहर निकली तो देखा कि बेटा गायब है। खोजबीन करने के बाद वह चीखने-चिल्लाने लगी तो गांव के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद एक खेत से मासूम का सिर बरामद किया, जबकि धड़ गायब था। सिर देखने के बाद ग्रामीणों ने कहा कि जानवर ने इसका खाया है। कई जगह से उसमें दांत के निशान बने थे, साथ ही मांस नोंचे हुए थे। हालांकि धड़ को बरामद करने की तमाम कोशिश हुई। बुधवार को दिन भी खोजा गया, लेकिन धड़ नहीं मिला। बुधवार दोपहर परिजनों ने मासूम के सिर को दफन कर दिया। घटना से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगली जानवर का ग्रामीणों में खौफ
मासूम मिथलेश को किसी जानवर ने अपना शिकार बनाया है। ये जानवर कौन था? इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सिर बरामद होने के बाद से गांव के लोगों में दहशत है। ग्रामीण इस बात से परेशान हैं कि ऐसा कौन हिंसक जानवर गांव में घुस आया है, जो सो रहे मासूम को अपना निवाला बना गया। इस अनजाने जानवर के डर से पूरा गांव थर-थर कांप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed