{"_id":"43b610e8afa758f2028e678b156853d5","slug":"cattle-thief-fled-laden-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी लदा ट्रक छोड़कर भागे तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशी लदा ट्रक छोड़कर भागे तस्कर
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सिहोरी पुल के समीप बुधवार की रात पुलिस को मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस को देखते ही पशु तस्कर जानवरों से भरा ट्रक छोड़कर भाग निकले थे। एसओ ने बताया कि ट्रक में कुल 33 जानवर मिले हैं। इन मवेशियों को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात ट्रक चालक और पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बता दें कि कौशाम्बी के रास्ते से पशु तस्करी का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी इसमें रोक नहीं लग पा रही है। बुधवार की रात भी मुखबिर की सूचना पर कोखराज कोतवाली पुलिस सिहोरी गंगा पुल के समीप जानवरों से भरा ट्रक पकड़ा है। एसओ जेपी यादव ने बताया कि रात करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली थी कि जानवरों से भरा ट्रक लेकर पशु तस्कर इस रास्ते से गुजरने वाले हैं।
इस सूचना पर उन्होंने सिहोरी पुल के समीप वाहन चेकिंग शुरू कराई। उधर, वाहनों की चेकिंग होती देख तस्कर ट्रक छोड़कर भाग निकले। सड़क किनारे लावारिश खड़े ट्रक में 33 मवेशी लदे थे। पुलिस ने बरामद मवेशियों को स्थानीय लोगाें की सुपुर्दगी में दे दिया है। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस चालक और अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ पशुक्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानेदार ने बताया कि तस्कर पशुओं को वध के लिए बिहार, पश्चिम बंगाल लेकर जाते हैं। कौशाम्बी के रास्ते से पशु तस्करी रोकने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। रात में वाहनों के चेकिंग के साथ ही पशु तस्करों की धरपकड़ भी की जाती है।