फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   car bike accident in doaba

कार की टक्कर से तीन लोग घायल, एक गंभीर

Mon, 07 Nov 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 07 Nov 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
car bike accident in doaba
crime
सैनी के गुरुकुल आश्रम के समीप रविवार की सुबह एक कार की टक्कर से बाइक सवार  तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

  कोखराज कोतवाली क्षेत्र के काकराबाद गांव निवासी राकेश कुमार (35) पुत्र सजावल लाल रविवार को अपनी भाभी राम कली और बुआ रामरती को बाइक में बैठा कर सैनी कोतवाली के परसिद्धपुर गांव दवा लेने के लिए आया। सुबह करीब दस बजे लौटते समय जैसे ही वह सैनी के गुरुकुल विद्यालय के समीप पहुंचा।

तभी कानपुर की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही तीनों लोग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। बाइक सवार घायलों को खून से लथपथ सड़क पर पड़े देख आसपास के लोग दौड़े और तीनोें को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। जिला अस्पताल में राम कली की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने एसआरएन के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


 सैनी कोतवाली के डोरमा गांव के सामने हाईवे पर रविवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक नीलगाय को बचाने के चक्कर में नाला में पलट गया। हादसे में चालक व खलासी घायल हो गए हैं । घायलों का इलाज एक स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


    फर्रूखाबाद के नंगला निवासी राहुल (35) कश्मीर सिंह खलासी राजेश कुमार के साथ दिल्ली से ट्रक लेकर उड़ीसा जा रहा था। रविवार की दोपहर वह सैनी के डोरमा गांव के सामने पहुंचा। अचानक ट्रक के सामने नील गाय आ गई। नील गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रक हाईवे किनारे नाला में पलट गया। ट्रक में फंसे चालक व खलासी को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। इसके बाद नजदीक के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed